नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता) | समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर मंगलवार को शहर में एक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व, संघर्ष और राजनैतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

rajeshswari

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष दिलीप डे दादा, पूर्व मंत्री बहादुर यादव, महानगर महासचिव योगेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रजत कुमारविवेक जोसफ़, कैंट विधानसभा अध्यक्ष अमन यादव, पूर्व पार्षद कमल पटेल, जोन प्रभारी ऊर्जेश गुप्ता, सेक्टर प्रभारी अंकित यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के सरल, संघर्षशील और जनता के लिए समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी की समाजवादी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

इसे भी पढ़े   देश में सबसे अधिक एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य इकाइयों वाला पहला जिला वाराणसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *