सिगरा : पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को दबोचा, स्कूटी  सीज

सिगरा : पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को दबोचा, स्कूटी  सीज

वाराणसी  (जनवार्ता)।  सिगरा पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की नाजायज पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, कैंट स्टेशन रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान कैंट ओवरब्रिज के पिलर संख्या-37 के पास रोडवेज क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर गुप्ता, पुत्र राजू गुप्ता, निवासी कोटवा, सराय मोहाना, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में मु.अ.सं. 0322/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विकास सिंह (चौकी प्रभारी रोडवेज), उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह तथा मृत्युंजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   गंगा के बाढ़ में गिरावट का रुख जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *