SIR अभियान: अजगरा विधानसभा की अंतिम मतदाता सूचि का प्रकाशन हुआ

SIR अभियान: अजगरा विधानसभा की अंतिम मतदाता सूचि का प्रकाशन हुआ

चोलापुर (जनवार्ता)। स्थानीय विकास खंड परिसर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 385 अजगरा (अनुसूचित जाति) की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मतदाता पंजीकरण केंद्र/विकास खण्ड चोलापुर में किया गया।इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) पिनाक पाणी द्विवेदी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) शिवनारायण सिंह, अंशुमान सिंह, सुनील कुमार, VRC नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं उपस्थित ग्रामीण मौजूद रहे।
पिनाक पाणी द्विवेदी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अंतिम मतदाता सूची आज से सभी 413 मतदान स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा अपने-अपने बूथों पर प्रकाशित की जा रही है।

rajeshswari

सभी मतदाताओं से विशेष अनुरोध है कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर संबंधित BLO से उपलब्ध मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। किसी भी त्रुटि या सुझाव के लिए तुरंत BLO को सूचित करें।

इसे भी पढ़े   दालमंडी मार्केट में  छह दुकानो को वीडीए ने किया ध्वस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *