सपा प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर की कार्रवाई की मांग

सपा प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर की कार्रवाई की मांग

वाराणसी (जनवार्ता): समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और असंसदीय भाषा का उपयोग करने वाले आकाश मिश्रा और सैफरॉन राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

rajeshswari

प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बताया कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के आकाश मिश्रा और लालपुर थाना क्षेत्र के राजेश सिंह ने अपनी-अपनी फेसबुक आईडी से अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। सपा नेताओं ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश का कारण बताया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन गाली-गलौज अस्वीकार्य है। सपा ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।

प्रतिनिधिमंडल में संतोष यादव बबलू, भीष्म नारायण यादव, उमेश प्रधान, आकाश मौर्या, सत्यप्रकाश सोनकर, संजय मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, हीरालाल मौर्या, सुनील यदव आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े   राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: SIT ने सरकार को सौंपी 150 पन्नों की रिपोर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *