रांची से बनारस-प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन

रांची से बनारस-प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन

रांची। दिवाली और छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से प्रयागराज रामबाग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08639/08640 का परिचालन छह से 21 नवंबर तक होगा। ट्रेन तीन फेरे लगाएगी।
ट्रेन संख्या 08639 प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6:25 बजे रांची से रवाना होगी। लोहरदगा, टोरी और डालटनगंज होते हुए शनिवार सुबह 3:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 3:50 बजे रवाना होकर सुबह 4:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : महापौर ने फहराया तिरंगा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *