युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)।चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर निवासी प्रकाश कुमार गौड़ (उम्र करीब 35 वर्ष) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने घर के पास लगे आरओ प्लांट के कमरे में लकड़ी की बल्ली से लटकता शव देखा तो पुलिस को सूचित किया।

rajeshswari

परिजनों ने गांव के ही पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव सौंपने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के छोटे भाई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों से पहले से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मारपीट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी बार-बार जान से मारने की धमकी देते थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना व थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने पोस्टमार्टम व जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने तहरीर सौंपकर शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के चार भाई हैं। सोमवार को बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हुआ था। पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची तो हाथापाई की जानकारी मिली। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले, जिनकी फोटो पुलिस ने ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़े   रिश्वत मांगने वालों की अब खैर नहीं, नगर निगम ने जारी किया शिकायत हेल्पलाइन नंबर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *