दिनदहाड़े बकरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला; पीड़ित ने की तहरीर की बात, पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत

दिनदहाड़े बकरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला; पीड़ित ने की तहरीर की बात, पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरया गांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बीते रविवार को दिनदहाड़े एक पंचायत भवन के पास से बकरी उठा ली। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की यह पूरी वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे चोरों की करतूत साफ तौर पर सामने आ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, तरया गांव निवासी नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बीते रविवार शाम को उनके घर के बाहर बंधी बकरी को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने अपना निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पहले दो युवक मौके पर आकर काफी देर तक रेकी करते हैं। जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने बकरी को उठाया और बाइक पर बैठाकर फरार हो गए।
पीड़ित नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने चौकी प्रभारी चिरईगांव को लिखित शिकायत दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरों ने दिन के उजाले में वारदात को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वहीं, इस मामले पर जब थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल हो रहा वीडियो भी उनके संज्ञान में नहीं है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जनसमस्याओं के समाधान को पुलिस आयुक्त का बड़ा कदम, रोज होगा सीधा संवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *