बरेका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न
वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज मुख्यालय से वर्चुअल माध्यम से की।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बरेका भारत सरकार की अद्यतन योजनाओं और नीतियों के अनुरूप कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और केंद्र सरकार की भाषा नीति के तहत तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी विषयों पर बोलचाल की भाषा में पुस्तकें लिखने का निर्देश दिया।
श्री सिंह ने 14-15 सितंबर को गांधीनगर, गुजरात में केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, वाराणसी को प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कृत होने पर सभी को बधाई दी।
बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्षों और अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में हिंदी की प्रगति पर चर्चा की और विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे, नीरज जैन, सुनील कुमार सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बरेका में हिंदी के प्रयोग और प्रगति के लिए किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों की जानकारी दी। बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी अंकुर रामपाल ने किया।

