प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : प्रो. बिहारीलाल शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : प्रो. बिहारीलाल शर्मा

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्साह का माहौल है। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस उपलब्धि का स्वागत किया है।
इसी क्रम में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल एक राजनीतिक पड़ाव नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, जनता के विश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को आगे भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *