135 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

135 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) मंडुवाडीह पुलिस ने गुरुवार देर रात चांदपुर के पास गिट्टी जब लदे ट्रक में छिपाई गई 135 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (1687 लीटर) जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में बिहार के तीन तस्करों संदीप कुमार, मनीष कुमार और गुंजन यादव को गिरफ्तार किया है ।

rajeshswari

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल स्टेट, चांदपुर के पास एक टाटा ट्रक में अवैध शराब ले जाई जा रही है। उपनिरीक्षक राजदर्पण तिवारी और सुरेंद्र यादव की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान शराब की पेटियां बरामद कीं। ट्रक से दो मोबाइल फोन, 950 रुपये नकद, दो नंबर प्लेट और एक परमिट भी जब्त किया गया।

एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे शराब को गिट्टी के नीचे छिपाकर बिहार ले जाते थे और वहां ट्रक मालिक को सौंपते थे। इस तस्करी का मुख्य संचालक बाबू सेठ उर्फ शिवशंकर सेठ बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   काशी की बेटी ने अपनी शहर का नाम किया रोशन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *