निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

72 किलो तार और स्कूटी बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से विद्युत वायर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 72 किलोग्राम चोरी का विद्युत वायर, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी तथा 710 रुपये नकद बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गणेशधाम कॉलोनी, सुंदरपुर और एक अन्य निर्माणाधीन मकान से विद्युत वायरिंग के तार चोरी होने के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस व क्राइम टीम ने 15 जुलाई की सुबह हाईलैंड कॉलोनी के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गोपाल विश्वकर्मा (26), अर्जुन वर्मा (25) और विशाल चौहान (24) शामिल हैं। बरामद वायर में लगभग 54 किलोग्राम आर.के. पुरम कॉलोनी तथा 18 किलोग्राम गणेशधाम कॉलोनी, सुंदरपुर से चोरी किया गया तार शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त UP65 DV 4580 नंबर की स्कूटी भी सीज कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   भोपाल में केरवा डैम का स्लैब गिरा: हादसे के बाद रास्ता बंद, बड़ा हादसा टला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *