करेंट की चपेट में आने से टोटो चालक की दर्दनाक मौत

करेंट की चपेट में आने से टोटो चालक की दर्दनाक मौत

वाराणसी (जनवार्ता) : सिगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चन्दुआ छित्तुपूर मेडिकल कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह एक दुखद हादसे में 36 वर्षीय टोटो चालक राजकुमार राजभर की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में मातम छा गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, राजकुमार राजभर सोमवार रात को अपने टोटो को रोजाना की तरह चार्जिंग पर लगाया था। मंगलवार सुबह जब वह टोटो का चार्जर निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने सांत्वना के लिए उन्हें तुरंत मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजकुमार के तीन बच्चे हैं जिनमें से सबसे छोटा बच्चा विकलांग है। उनके पिता काशी राजभर सीमेंट, गिट्टी और बालू का कारोबार करते हैं। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इसे भी पढ़े   बाबा बागेश्वर ने काशी में भगवाधारियों के राजनीति में प्रवेश का समर्थन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *