यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर जताया विरोध

यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर जताया विरोध

समाजवादी व्यापार सभा ने केंद्र सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। यूपीआई के माध्यम से भुगतान पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत व्यापारी छूट दर शुल्क के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा ने वाराणसी के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, ठठेरी बाजार और चौक क्षेत्र में थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया।

rajeshswari

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियां लेकर प्रस्तावित शुल्क के प्रति नाराजगी व्यक्त की। संगठन ने आशंका जताई कि इससे छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी कारोबारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। साथ ही, डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को प्रस्तावित शुल्क लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय जबरन लागू किया गया तो समाजवादी व्यापार सभा प्रदेशभर में अपने जिला संगठनों के माध्यम से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और किफायती बनाए रखना जरूरी है। व्यापारियों से जुड़े निर्णय लेने से पहले व्यापारिक संगठनों और संबंधित पक्षों से संवाद किया जाना चाहिए।

समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने छोटे एवं खुदरा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प जताया और केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की।

इसे भी पढ़े   रिंग रोड पर एक हजार एकड़ में बसाई जाएगी आधुनिक टाउनशिप

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पारस नाथ जायसवाल, प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव, समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, प्रदेश सचिव मुरलीधर जायसवाल, रवि जायसवाल, राजकुमार यादव, संजीव जायसवाल, प्रदेश सामाजिक माध्यम एवं सूचना प्रभारी अभिषेक गुप्ता अभि, महानगर उपाध्यक्ष रवि शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश रावत, पिंटू कसेरा, विजय जायसवाल, राहुल शर्मा, शिव सेठ, वीरेंद्र वर्मा, गज्जू शर्मा, पप्पू कसेरा, मनीष सेठ और कार्तिक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *