1.25 करोड़ की ट्रेडिंग ठगी, सरगना अंबर अब भी फरार

1.25 करोड़ की ट्रेडिंग ठगी, सरगना अंबर अब भी फरार

वाराणसी (जनवार्ता)। महमूरगंज के रघुनाथ नगर स्थित शाही अपार्टमेंट में असम की कंपनी ‘एनकेडी एंड एसोसिएट्स’ का फर्जी बोर्ड लगाकर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सरगना अंबर मौर्या एक माह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। चंदौली निवासी अंबर की तलाश में भेलूपुर पुलिस दबिश दे रही है।

rajeshswari


पुलिस ने मामले में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी भी अब तक जमानत नहीं हो सकी है। जांच में गिरोह द्वारा करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है।


गिरोह सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर लोगों का डाटा जुटाता था। इसके बाद काल सेंटर से फोन कर खुद को सेबी पंजीकृत कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए निवेश के टिप्स दिए जाते थे। सब्सक्रिप्शन के नाम पर क्यूआर कोड और यूपीआई के जरिए रकम ली जाती थी।
31 जुलाई को प्रतिबिंब पोर्टल के सिपाही ने नौकरी के बहाने स्टिंग कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। छापेमारी में म्यूल बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए थे। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   भीटी ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *