खड़ी हाइवा में जा भिड़ी एम्बुलेंस, चालक समेत दो घायल

खड़ी हाइवा में जा भिड़ी एम्बुलेंस, चालक समेत दो घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी-जौनपुर फोरलेन मार्ग पर फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल एम्बुलेंस चालक अमेठी जिले के मरदानपुर निवासी शिवकुमार तथा उसका सहायक बहराइच जिले के कदौली निवासी सुनील कुमार यादव घायल हो गए। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में भी चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही अभद्रता और अवैध वसूली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *