कचहरी चौराहे पर छह मशीनों से शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

कचहरी चौराहे पर छह मशीनों से शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

संदहा तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी (जनवार्ता)। कचहरी चौराहे पर मंगलवार को नगर निगम की ओर से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सड़क चौड़ीकरण की कवायद के तहत जर्जर घोषित किए गए भवनों को ध्वस्त करने के लिए एक साथ छह बुलडोजर लगाए गए हैं। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

rajeshswari

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कचहरी से संदहा तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर मार्ग में आने वाले जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया था। भवन मालिकों को कार्रवाई से पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के लिए कहा गया था। आरोप है कि नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधित भवनों को नहीं हटाया गया, जिसके बाद नगर निगम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

कचहरी चौराहे पर छह बुलडोजरों के एक साथ पहुंचने से सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र में चल रही है।

इसे भी पढ़े   बरेली में वाराणसी की नाबालिग किशोरी को देह व्यापार के दलदल से बचाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *