बंगाल पुलिस पर मंच से बरसे अमित शाह, बयान पर गूंज उठी रैली

बंगाल पुलिस पर मंच से बरसे अमित शाह, बयान पर गूंज उठी रैली

वीडियो वायरल; कहा—‘बंगाल पुलिस, वापस जाओ’, समर्थकों ने बजाईं तालियां

कोलकाता, (जनवार्ता)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक चुनावी रैली के दौरान मंच से बंगाल पुलिस के एक जवान को संबोधित करते हुए “वापस जाने” के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

rajeshswari


बताया जा रहा है कि यह वीडियो राज्य में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान की एक रैली का है। मंच से संबोधन देते हुए शाह ने कहा, “बस रहने दो पुलिस… अरे ओ भाई, इसे वापस खींचो कोई… ओ… बंगाल पुलिस, जरा वापस जाओ।” उनके इस बयान के बाद रैली में मौजूद समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाईं और नारेबाजी शुरू कर दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


इधर, चुनावी अभियान के दौरान Amit Shah ने राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर भी बड़े दावे किए। हावड़ा में एक रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उद्योगों को वापस लाना और राज्य को “घुसपैठियों से मुक्त” बनाना सरकार की प्राथमिकता होगी।


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। सभी चरणों के बाद मतगणना 4 मई को की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बीमार बच्चे और माँ के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान घर में चोरी, जेवरात व 2 लाख नकद चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *