पीएम सूर्य घर योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सम्मानित : ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सम्मानित : ए.के. शर्मा

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को यह सम्मान प्रदान किया गया।

rajeshswari


मंत्री ने बताया कि वाराणसी में शनिवार को पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना के क्रियान्वयन को और अधिक गति देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों को बिंदुवार दर्ज किया गया है, जिन पर विचार कर आगे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।


ए.के. शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और पहल को आगे बढ़ाने में पीएम सूर्य घर योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया, वहीं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली यह योजना भी पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने का प्रभावी माध्यम है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया गया है, उसी के अनुरूप इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए भविष्य में भी वाराणसी में इस तरह की बैठकें आयोजित की जा सकती हैं।

इसे भी पढ़े   बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली 9 विकेट से पराजित; कोहली ने रचा इतिहास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *