वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर लोहता का 12वीं सीबीएसई परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत सफलता
वाराणसी (जनवार्ता) |
वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर लोहता का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।


विज्ञान (मैथ) संकाय में उत्कर्ष शर्मा ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि अंकित सिंह ने 81.40 प्रतिशत और ईशांत ने 79.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान (बायो) संकाय में आर्यन मौर्या ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कुलदीप वर्मा ने 92.60 प्रतिशत और पीयूष सिंह ने 92.00 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
वाणिज्य संकाय में सात्विक पाठक ने 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, योगेश कुमार मौर्या ने 80.60 प्रतिशत तथा श्लोक केशरी ने 78.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार मानविकी संकाय में शेजल सिंह ने 90.20 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, उमंग सिंह ने 87.40 प्रतिशत और कल्पना उपाध्याय ने 76.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल देखा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रवीण सिंह तथा समस्त शिक्षकगण ने सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

