शातिर स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी बरामद

शातिर स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी बरामद

वाराणसी (जनवार्ता) । जीआरपी कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन बनारस के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झपटमारी से संबंधित रेडमी ए 1 मोबाइल फोन और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बल्हनपुर साइड स्थित रोड़िंग हट के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ और तलाशी में उसकी पहचान देवारी लाल पुत्र स्व. अंगूरलाल, निवासी कछीराम आवास, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई।

कार्रवाई में जीआरपी कैंट प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव समेत जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *