फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर टैक्स चोरी के मामले में पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर टैक्स चोरी के मामले में पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने, फर्जी दस्तावेजों और पहचान का इस्तेमाल कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के मामले में पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान और ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात आरटीओ तिराहे से पहड़िया के बीच से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविप्रकाश पाल (32), निवासी आजाद नगर, थाना डाबा, लुधियाना, पंजाब और विकास गुप्ता (27), निवासी गुरमीत नगर, थाना डाबा, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 8 अप्रैल 2026 को सारनाथ थाने में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर टैक्स चोरी की गई तथा फर्जी दस्तावेजों और पहचान का इस्तेमाल कर गलत प्रविष्टियों के माध्यम से आईटीसी का लाभ लिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   बेनीपुर में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, स्कूली बच्चों का आवागमन ठप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *