चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मुकदमे का सफल अनावरण कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 को विकास कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल (UP65BV4783) चोरी होने की रिपोर्ट लोहता थाने में दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 10 जुलाई 2026 की रात करीब 11:48 बजे पिसौर पुल के पास से बद्धू उर्फ बद्धुराम पाल (46), निवासी नरोत्तमपुर, थाना लंका को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ खान सहित लोहता थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता, थाने पहुंचा मामला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *