ग्राम सचिवों-पंचायत सहायकों को स्वयं के आय स्रोत पर मिला प्रशिक्षण

ग्राम सचिवों-पंचायत सहायकों को स्वयं के आय स्रोत पर मिला प्रशिक्षण

वाराणसी (जनवार्ता) । राष्ट्रीय ग्राम रोजगार अभियान योजना के अंतर्गत उपनिदेशक पंचायत, वाराणसी मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ। 

rajeshswari

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल तथा खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। 

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक शैलजा उपाध्याय एवं प्रीति देवी ने ब्लॉक के चयनित सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को ‘स्वयं के आय के स्रोत’ विषय पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया। 

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतीश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को स्वरोजगार एवं अतिरिक्त आय के वैकल्पिक स्रोतों से जोड़ना है, ताकि वे अपने स्तर पर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। 

दो दिवसीय शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   पीएचसी हरहुआ बनी उत्तर प्रदेश की पहली एनक्वास सर्टिफाइड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *