राजघाट पुल से गंगा में कूदा युवक, बचाने पहुंचे NDRF जवान को मारा थप्पड़; एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

राजघाट पुल से गंगा में कूदा युवक, बचाने पहुंचे NDRF जवान को मारा थप्पड़; एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

वाराणसी, (जनवार्ता)
वाराणसी के राजघाट पुल पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुल पर चढ़कर गंगा में कूदने की धमकी देने लगा। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और NDRF की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन युवक बार-बार आत्महत्या की धमकी देता रहा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF का एक जवान युवक को बचाने के लिए पुल पर चढ़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही जवान युवक के करीब पहुंचा, उसने अचानक जवान को थप्पड़ मार दिया और देखते ही देखते गंगा में छलांग लगा दी।

rajeshswari


हालांकि, नीचे पहले से तैनात NDRF के गोताखोर सतर्क थे। युवक के पानी में गिरते ही टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही मिनटों में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


घटना के बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आदमपुर थाना पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का संघर्ष 366वें दिन भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *