रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटा युवक, मौके पर मौत

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटा युवक, मौके पर मौत

चौबेपुर (जनवार्ता) :स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। रेलवे लाइन पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संजय (लगभग 35 वर्ष) पुत्र सोमारू के रूप में हुई है। वह ग्राम तरया, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी का निवासी बताया गया है।

घटना रात्रि की है, जब संजय रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था, तभी आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   प्राइमरी स्कूल मंडुवाडीह में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी अनोखी प्रस्तुति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *