शीतलाघाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, एनडीआरएफ कर रही तलाश

शीतलाघाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, एनडीआरएफ कर रही तलाश

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार तड़के शीतलाघाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद माला-फूल बेचने वाले युवकों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को किसी तरह बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में समा गया।

rajeshswari

सूचना मिलते ही दशाश्वमेध थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। डूबे युवक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के पाटन निवासी यतीश पांडेय, पुत्र स्वर्गीय सुशील पांडेय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, जो झारखंड से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। तलाश अब भी जारी है।

इसे भी पढ़े   UP पंचायत चुनाव में सुधार की मांग तेज़, NOTA और प्रत्याशी का नाम बैलेट पर छापने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *