मिर्जामुराद में नहर किनारे मिला युवक का रक्तरंजित शव

मिर्जामुराद में नहर किनारे मिला युवक का रक्तरंजित शव

प्रेम विवाह की रंजिश में ऑनर किलिंग की आशंका

वाराणसी (जनवार्ता) । रविवार सुबह मिर्जामुराद के बिहड़ा गांव के समीप नहर मार्ग के किनारे रविवार सुबह  40 वर्षीय अधेड़ जग्गू हरिजन का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे को किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचल दिया गया था। सिर की चमड़ी बालों सहित उखड़ गई थी और सीने व पीठ पर भी गहरी चोटों के निशान थे।

rajeshswari

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से तीन चाबियों का गुच्छा, तंबाकू का पैकेट और दो रुपये का सिक्का बरामद किया गया।

मृतक की बहन गीता देवी ने शव की पहचान अपने भाई जग्गू हरिजन, पुत्र स्वर्गीय नंदा गौर, निवासी मिर्जामुराद के रूप में की। गीता देवी ने बताया कि जग्गू ने करीब पांच महीने पहले एक नेत्रहीन युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद युवती के परिजन इस रिश्ते से बेहद नाराज थे। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते जग्गू की सुनियोजित से हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिया गया। परिजन ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं।

जग्गू हरिजन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी कोई संतान नहीं थी और यह उसकी तीसरी शादी थी। वह रोहनिया क्षेत्र के एक होटल में काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

एसीपी राजातालाब वीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच चल रही है। प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और ऑनर किलिंग समेत सभी पहलुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

इसे भी पढ़े   दीनदयाल हॉस्पिटल कैंपस में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *