गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी

गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के शुलटंकेश्वर घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान करते समय एक युवक पानी में डूब गया। मृतक की पहचान सुंदर (25 वर्ष), पुत्र सुरेश, निवासी खुशीपुर के रूप में हुई है।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुंदर सुबह करीब 8 बजे गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचा था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और रोहनिया पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम के साथ शव की खोजबीन शुरू कराई। दोपहर तक तलाश अभियान जारी रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव बरामद होने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : लोहता के कोटवां गांव में छत से कचरा और गंदा पानी फेंकने की घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *