गौरडीह में लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट: युवक गंभीर रूप से घायल, मुदकमा दर्ज

गौरडीह में लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट: युवक गंभीर रूप से घायल, मुदकमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरडीह गांव में लाठी, डंडा व रॉड से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उनके जीजा किशोर त्रिपाठी को शुक्रवार दोपहर उनके दरवाजे के सामने मां-बहन की गाड़ियां देते समय विपक्षीगढ़ निवासी पारस तिवारी, पिंटू तिवारी, शिवम उर्फ कल्लू और नितिन तिवारी ने लाठी, डंडा व रॉड से बुरी तरह पीटा। इससे किशोर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे अब तक होश में नहीं आए हैं।वहीं, थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   वाराणसी में साइबर सेंसेशन : फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *