युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और राष्ट्र निर्माता : प्रो. आनंद कुमार त्यागी

युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और राष्ट्र निर्माता : प्रो. आनंद कुमार त्यागी

वाराणसी (जनवार्ता)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय के तत्वावधान में ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

rajeshswari

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के निर्माता हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता का सही उपयोग देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, शोध, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

अध्यक्षता समाज विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. रेखा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रभारी कुलानुशासक प्रो. राकेश तिवारी ने युवाओं से अनुशासन और शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की अपील की।

संगोष्ठी में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का स्वागत विश्व ज्योति तिवारी, संचालन अंशिका कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य तिवारी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

इसे भी पढ़े   2027 में योगी सरकार की वापसी का लक्ष्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *