गेहूं काटकर लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटी,बालिका लापता,11 बचाए गए

गेहूं काटकर लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटी,बालिका लापता,11 बचाए गए

बलिया। बलिया में सहतवार थाना क्षेत्र के 63 बन्धे के पास सरजू (घाघरा) नदी में सवारियों से भरी नाव पलट गई। नाव में सवार एक 12 साल की बच्ची लापता है। 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सहतवार पुलिस गोताखोर के माध्यम से बच्ची को खोजने की कोशिश में जुटी है। बच्ची के घर वालों का रो-रोकर बुरा है।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि रविवार को नदी के उस पार महादनपुर गांव के तरफ के लोग गेहूं काटने गए थे। देर शाम करीब 8 बजे लोग उधर से लौट रहे थे। नाव में 12 लोग सवार थे। 63 बंधे के पास नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। 11 लोग तो एक दूसरे की मदद से किसी तरह बच गए लेकिन महादनपुर निवासी श्रीभगवान यादव की लड़की छोटी (12 वर्ष) नदी में डूब गयी। वह गांव के एक स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ती थी।

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घाट पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और गोतोखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कराई। रविवार रात हुए हादसे के बाद सोमवार दोपहर तक बच्ची का सुराग नहीं लग सका था।

इसे भी पढ़े   केरल का नाम क्‍यों बदलना चाहते हैं CM विजयन? किस तरह बदले जाते हैं जगहों के नाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *