जिला अध्यक्ष की हत्या,शादी समारोह से लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

जिला अध्यक्ष की हत्या,शादी समारोह से लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

नई दिल्ली। बिहार में अपराधियों के हौसले चरम पर हैं। अपराधियों ने गया में JDU के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। JDU जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह शुक्रवार की रात को शादी समारोह से वापस लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों उन परो गोलियों चला दी। गोली लगने से सुनील सिंह की मौत हो गई। बिहार के आरा में भी हथियार बंद अपराधियों ने एक शख्स पर फायरिंग की है।

घटना के संबंध पुलिस ने बताया कि JDU के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह शुक्रवार रात को किसी शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घर के बिल्कुल करीब कुछ अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रोका और उनपर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी। पुलिस ने बताया कि उन पर 6 गोलियां दागी गई थी। बेखौफल अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

जमीनी रंजीश में हत्या की आशंका
आसपास के लोगों ने जब गोलियों की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। लोगों ने खून से लथ पथ जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने JDU नेता को मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सुनील सिंह के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। जमीनी रंजीश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

आरोपितों की तलाश के लिए विशष टीम का गठन
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए विशष टीम का गठन किया गया है। इलाके में पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। JDU नेता न की बेरहमी से हत्या पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। ना तो नेता और ना ही आम लोग बिहार में सुरक्षित है।

इसे भी पढ़े   घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में बढ़त,सेंसेक्स को 74 और निफ्टी को 26 अंकों की बढ़त

बिहार में बेखौफ अपराधी
बिहार के आरा में भी बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। युवक शनिवार(11 फरवरी) की सुबह के लिए निकला था तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक के हाथ और पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *