अंबेडकरनगर : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर

अंबेडकरनगर : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर

35 आपराधिक मुकदमे दर्ज, मुठभेड़ में कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी मारा गया। पुलिस के मुताबिक, वाहिद अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क से जुड़ा था और सुपारी लेकर हत्या की कई वारदातों में उसकी संलिप्तता रही थी। वह कुख्यात बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर के पास मंगलवार देर रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुठभेड़ के दौरान अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और एसओजी के मुख्य आरक्षी सोनू यादव भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक वाहिद अंसारी मूल रूप से गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का निवासी था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह गोरखपुर के कैंट थाने में दर्ज एक मामले में भी वांछित चल रहा था।

इसे भी पढ़े   बूथ जीता, चुनाव जीता” – सीएम योगी ने काशी में दिया जीत का मंत्र

वाहिद को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले प्रमुख अपराधियों में गिना जाता था। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई से जुड़े संपर्कों और फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *