सोना 60000 के पार पहुंचा, बनाया नया रिकॉर्ड,10 ग्राम का भाव सुनकर हो जाएंगे दंग!

सोना 60000 के पार पहुंचा, बनाया नया रिकॉर्ड,10 ग्राम का भाव सुनकर हो जाएंगे दंग!

नई दिल्ली। सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपका भी गोल्ड खरीदने का प्लान है तो आज सोने ने नया रिकॉर्ड लेवल बना लिया है। इस समय एक तरफ दुनिया भर की बैंकिंग व्यवस्था की खराब स्थिति और शेयर मार्केट में आई गिरावट के बीच में गोल्ड लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड आज 60,000 के लेवल को पार कर गया है। सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही चांद भी 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई है।

rajeshswari

सोना हुआ 60,000 के पार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.73 फीसदी की तेजी के साथ 60413 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही इंडियन बुलियन मार्केट में गोल्ड का भाव 58220 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था।

चांदी भी हुई महंगी
इसके अलावा चांदी भी आज तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। सिल्वर का भाव आज 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 69353 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रही है।

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़े रेट्स
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में जोरादर उछाल देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 1990 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा।

गोल्ड खरीदने से पहले जानें ये बात
अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें। सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली। इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े   'वैक्सीन किंग' पूनावाला ने मार ली बाजी,₹1000 करोड़ में खरीदी करण जौहर की आधी धर्मा प्रोडक्शन

चेक करें रेट्स
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *