बुलंदशहर में प्रेमी युगल को बंधक बनाकर पीटा:पुलिस ने छुड़ाया

बुलंदशहर में प्रेमी युगल को बंधक बनाकर पीटा:पुलिस ने छुड़ाया

बुलंदशहर। बुलंदशहर में प्रेमी युगल को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। युवती का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों निकाह करने के लिये गुरुवार को भाग गए थे। इसी बीच लड़की के चाचा ने दोनों को ढूंढ़ निकाला और कमरे में बंधक बनाकर रात भर पीटा।

rajeshswari

युवती का कहना है कि उसके परिवार के लोग प्रेमी की हत्या करना चाहते थे। उसे तमंचे से गोली मारी गई लेकिन फायर मिस हो गया। जिसके चलते वह बच गया। लड़के के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दे दी,तब जाकर दोनों को बचाया गया। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर उसके चाचा समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। घायल युवक की हालत नाजुक है। मामला गांव सूरजपुर टीकरी का है।

शादी के लिये लड़की ने छोड़ दिया था घर
गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से अफेयर हो गया था। युवती ने पुलिस को बताया,” मेरा प्रेमी औरंगाबाद में अपने चाचा के पास रहता था। हमारे प्रेम संबंधों का मेरे परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। जबकि हम दोनों निकाह करना चाह रहे थे। इसलिये अपने घर से जाना चाह रही थी। गुरुवार की सुबह मैं अपने प्रेमी के पास औरंगाबाद चली गई। लेकिन घर वालों ने हम दोनों का पीछा नहीं छोड़ा। “

चाचा हम दोनों के पीछे पड़े थे
युवती के मुताबिक,मेरे चाचा हम लोगों के पीछे पड़े थे। उन्होंने 5-6 लोगों के साथ मिलकर हम दोनों को औरंगाबाद में ही पकड़ लिया। लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए प्रेमी के चाचा और उनकी पत्नी की भी पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़े   खुशी कपूर ने बिकिनी में शेयर कर दी ऐसी फोटो की खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं जाह्नवी

हम लोगों को कार में डालकर गांव में ले गए। यहां मेरे चाचा और परिवार के लोगों ने हम दोनों को कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद प्रेमी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। मैं उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन मेरे घर वालों ने मुझे भी बांधकर पीटा। मेरा चेहरा खराब करने के लिये नाखून मारे। इसके बाद प्रेमी पर फायर भी झाका जो मिस हो गया।

समय से पुलिस पहुंची बची जान
गनीमत रही कि लड़के के पिता ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। थोड़ी देर में पुलिस गांव सूरजपुर टिकरी पहुंची युवती के मकान के बाहर मुख्य गेट पर ताला लगा था। अंदर आरोपियों ने उन्हें बांध रखा था। पुलिस ने गेट खुलावाया और दोनों को लहूलुहान हालत में बरामद कर लिया।

3 साल पहले युवती का दिल्ली से हुआ था निकाह
लड़के के परिजनों के अनुसार लड़की का निकाह करीब 3 वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी युवक से हुआ था। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और लड़की गांव में आकर करीब एक वर्ष से परिवार के साथ रहने लगी। गांव के युवक से उसका प्रेम हो गया और दोनों निकाह करने के लिए राजी थे।

एएसपी बोलीं-दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया
एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया,” पुलिस दोनों को हॉस्पिटल ले गई। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवती की तहरीर पर आरोपी सलमान और वाहिद पुत्र शमीम,उसके चाचा शहजाद पुत्र खलील व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *