शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर हुईं रोमांटिक,रणबीर कपूर संग अनसीन फोटोज शेयर कर बोलीं-हैप्पी डे

शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर हुईं रोमांटिक,रणबीर कपूर संग अनसीन फोटोज शेयर कर बोलीं-हैप्पी डे

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सभी सितारे इन दोनों को वेडिंग एनिवर्सरी पर भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। वहीं अब आलिया ने इस खास दिन पर रणबीर कपूर संग अपनी शादी की अनसीन फोटोज शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे।

rajeshswari

अनसीन फोटोज वायरल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के घर में ही शादी की थी। इस शादी में इन दोनों सितारों के करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। शादी को 1 साल होते ही आलिया भट्ट ने पति रणबीर के साथ हल्दी सेरेमनी की अनसीन फोटोज शेयर की हैं। तस्वीर में रणबीर और आलिया के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और दोनों कोजी लुक में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

हैप्पी डे
इसके अलावा आलिया ने रणबीर के साथ दो और फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में आलिया और रणबीर एक दूसरे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर घुटने के बल प्रपोजिंग स्टाइल में बैठे हैं। वहीं दूसरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें ये दोनों कोजी लुक में पोज देते हुए दिखे।

सेलेब्स कर रहे रिएक्ट
इन तस्वीरों को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी डे। वहीं करण जौहर ने इन तस्वीरों पर दिल वाला आइकन शेयर किया। जबकि मौनी रॉय ने लिखा-‘हैप्पी first तुम दोनों को।’ वहीं गौहर खाने ने लिखा-‘हैप्पी एनिवर्सरी।’ आपको बता दें,इन दोनों की शादी को एक साल हो गया है तो वहीं इन दोनों की बेटी 5 महीने की हो गई है। शादी के कुछ दिन बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। इससे ऐसी सुगबुगाहट थी कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

इसे भी पढ़े   आरसीबी ने जीता WPL 2026 का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

अफसोस नहीं है उस चैप्टर का। इसे एक्सपीरियंस करके मैं काफी मैच्योर हुई हूं…’

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *