भाजपा ने दिया कर्मठ प्रत्याशी अशोक तिवारी को टिकट

भाजपा ने दिया कर्मठ प्रत्याशी अशोक तिवारी को टिकट

वाराणसी मेयर प्रत्याशी बने अशोक तिवारी है जुझारू नेता 

rajeshswari

वाराणसी(जनवार्ता)।भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी की प्रतिष्ठा परख मेयर के पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तिवारी को टिकट दिया है। अशोक तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह खेमे के खास माने जाते हैं। अशोक तिवारी को टिकट मिलते ही तमाम कयासों पर विराम लग गया। अशोक तिवारी काफी मिलनसार प्रवृत्ति के हैं। वाराणसी शहर में युवाओं के बीच में लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका दी गई थी। उन्हें टिकट मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है ।सिगरा उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। टिकट मिलने पर भाजपा नेता अ शोक तिवारी ने पार्टी आला कमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

इसे भी पढ़े   एसटीएफ : फ़ेंसीडिल कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *