वाराणसी : छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचा आरोपी

वाराणसी : छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचा आरोपी

चेतगंज पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया

वाराणसी (जनवार्ता)। धर्म और शिक्षा की नगरी काशी में शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कॉलेज के शिक्षक ने 20 वर्षीय छात्रा को दीपावली की खरीदारी कराने के बहाने बाजार बुलाया और फिर अपने किराये के कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर रक्तस्राव होने लगा। घबराया शिक्षक उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने परिजनों को सूचना दी।

rajeshswari

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा स्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। आरोपी शिक्षक की पहचान अभिषेक कुमार तिवारी (40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भदोही का निवासी बताया जा रहा है और चेतगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है।

बताया जाता है कि गुरुवार को शिक्षक ने छात्रा को फोन कर दीपावली की खरीदारी कराने के लिए बाजार बुलाया। छात्रा दोपहर करीब तीन बजे घर से निकली। दोनों स्मार्ट बाजार पहुंचे और वहां कपड़े, घरेलू सामान तथा उपहार की खरीदारी की। इसके बाद खाना खाने के बाद शिक्षक छात्रा को अपने किराये के कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहीं उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ने और रक्तस्राव होने पर आरोपी उसे लेकर एलायंस अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रहने पर परिजनों को बुलाया गया। अस्पताल पहुंची मां को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़े   नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

सूचना पर चेतगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा को दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *