मनोज सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री
वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित ककरहिया गांव निवासी मनोज कुमार सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से लोहता, रोहनिया सहित पूरे वाराणसी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

मनोज कुमार सिंह वर्ष 1998 से भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठनात्मक कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।
उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर की शुरुआत वर्ष 1998 में बूथ अध्यक्ष ककरहिया के रूप में हुई। इसके बाद वर्ष 2008 में रामेश्वर मंडल उपाध्यक्ष, 2009 में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर, 2010 में ग्राम प्रधान ककरहिया एवं मंडल महामंत्री रामेश्वर तथा 2013 में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर की जिम्मेदारी संभाली।
इसी क्रम में वर्ष 2016 में पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, 2017 में रोहनिया विधानसभा संचालन समिति के सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी, 2019 में जिला कार्यकारिणी सदस्य और लोकसभा चुनाव में रोहनिया विधानसभा कार्यालय प्रभारी रहे। वर्ष 2020 में स्नातक एमएलसी चुनाव के रोहनिया प्रभारी, 2022 में विधानसभा चुनाव के वाहन प्रमुख तथा 2024 में शक्ति केंद्र प्रभारी छितौनी-रामेश्वर का दायित्व भी निभाया।
लंबे संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा को जिले में और मजबूती मिलेगी।

