मोकामा विधायक अनंत सिंह को नहीं मिली शहर में प्रवेश की अनुमति

मोकामा विधायक अनंत सिंह को नहीं मिली शहर में प्रवेश की अनुमति

पुलिस ने हाईवे पर लगवाई जेसीबी

वाराणसी (जनवार्ता)। बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह का शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचने पर समर्थकों ने स्वागत किया। हालांकि, बिना अनुमति कार्यक्रम और काफिले में वाहनों की अधिक संख्या से जाम लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उनका काफिला हाईवे से ही प्रयागराज की ओर रवाना हो गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए वाराणसी पहुंचे। वह विश्वसुंदरी पुल से नीचे उतरकर मलहिया की तरफ से लंका जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान लंका पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किए जाने और काफिले में वाहनों की अधिक संख्या के चलते यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई।

इस बीच हाईवे पर दीपक सिंह राजवीर के नेतृत्व में समर्थकों ने अनंत सिंह का स्वागत किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर समर्थकों ने आगे जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जेसीबी लगवाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद विधायक का काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हो गया।

मौके पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार, लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा सहित पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखी।

इसे भी पढ़े   पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता, थाने पहुंचा मामला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *