गुरवट में महिला की मौत के बाद सड़क जाम करने पर 47 के खिलाफ मुकदमा

गुरवट में महिला की मौत के बाद सड़क जाम करने पर 47 के खिलाफ मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद शव रखकर मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 47 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छह नवंबर को एफआईआर संख्या 0462 के तहत आठ धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, चार नवंबर की शाम चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गुरवट निवासी 76 वर्षीय इन्द्रावती देवी की मौत हो गई थी। वह स्वर्गीय पारस चौहान की पत्नी थीं। महिला की मौत के बाद पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव की ओर जाने वाले रास्ते के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि राजापुर निवासी बृजेश मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा और गुरवट निवासी अजय यादव पुत्र श्यामबली यादव ने अपने 40 से 45 साथियों के साथ मिलकर लोगों को राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उकसाया और सड़क जाम कराया।

पुलिस का कहना है कि सड़क जाम होने से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हुई। मामले में 47 लोगों को आरोपित करते हुए आठ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   शराब को बिहार ले जाकर बेचने वाला अभियुक्त 34.560 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *