2-2 फीसदी गिरे अडानी एंटरप्राइजेज और अंबुजा सीमेंट,समूह के लगभग सारे शेयरों को नुकसान

2-2 फीसदी गिरे अडानी एंटरप्राइजेज और अंबुजा सीमेंट,समूह के लगभग सारे शेयरों को नुकसान

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। अडानी समूह के शेयरों पर भी आज सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट हावी रही। समूह के सभी 10 शेयरों ने कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ की थी,लेकिन सत्र समाप्त होने के बाद लगभग सारे शेयर नुकसान में चले गए।

rajeshswari

सबसे ज्यादा घाटे में ये शेयर
कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 8 शेयरों के भाव नुकसान में रहे,जबकि दो शेयरों के भाव में मामूली तेजी आई। सबसे ज्यादा नुकसान अंबुजा सीमेंट को हुआ। इसका भाव 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। वहीं समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज की लगातार तीन दिनों की तेजी आज थम गई। यह एक समय 2 फीसदी गिरा हुआ था,लेकिन बाद में करीब 1.5 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ।

इन शेयरों को भी नुकसान
अडानी समूह के नुकसान उठाने वाले अन्य शेयरों में अडानी ग्रीन और एसीसी सीमेंट के शेयरों के भाव में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। एसीसी सीमेंट शुरुआत के कुछ मिनटों के कारोबार में ही नुकसान में चला गया था। अडानी पोर्ट्स और अडानी विल्मर का भाव करीब एक फीसदी गिरकर बंद हुआ।

इन दो शेयरों में आई तेजी
अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी गिरकर बंद हुए। दूसरी ओर अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के शेयरों के भाव में हल्की-फुल्की तेजी देखने को मिली।

बाजार में दूसरे दिन गिरावट
घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन घाटे में रहा। घरेलू बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत ही खराब रही है। सप्ताह के पहले दिन बाजार की लगातार नौ दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी में करीब 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े   जाते-जाते भी 2023 दे रहा कमाई के बंपर मौके,1 जनवरी से पहले आ रहे ये IPO
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *