कोल्हापुर में विवादित वाट्सएप स्टेटस के बाद बवाल,दो गुटों के बीच पथराव के बाद लगा कर्फ्यू

कोल्हापुर में विवादित वाट्सएप स्टेटस के बाद बवाल,दो गुटों के बीच पथराव के बाद लगा कर्फ्यू
ख़बर को शेयर करे

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में वाट्सएप स्टेटस को लेकर दो गुटों में पथराव हो गया है। वहां की स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी। दोनों गुटों की तरफ से नारे बाजी और पत्थरबाजी की जा रही थी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को इधर-उधर किया। स्थिति बेकाबू होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अब कर्फ्यू लगा दिया गया है।

देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वो हिंसा में तब्दील हो गया। कई लोगों को चोटें भी आई है। बताया जा रहा है कि औरंगजेब को लेकर Whatsapp स्टेटस शेयर किया जाता है। स्टेटस शेयर होने के बाद हिन्दू संगठन की तरफ से पुलिस में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक्शन के बाद हिन्दू संगठन के लोग महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी महाराज चौक पर इकट्ठा होता है। देखते ही देखते आंदोलन उग्र हो जाता है। इससे पहले भी औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टरबाजी हुई है। हिन्दू संगठन के लोग द केरल स्टोरी का पोस्टर लेकर निकले जिसपर लव जिहाद भी लिखा है।

‘कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों के सहयोग की जरुरत’
इस हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,”राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और गृहमंत्री लगातार सभी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। मैं खुद भी अधिकारियों के संपर्क में हैं। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों के सहयोग करने की जरुरत है। ऐसा मैं आह्वान भी करता हूं। राज्य में सभी लोग शांति रहें या यहां शांति और आनंद में रहें इसके लिए सहयोग की आवश्यकता है।”

इसे भी पढ़े   बिग बुल के फेवरेट स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी,एक्सपर्ट बोले-अभी और बढ़ेगा भाव

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *