हरियाणा के Nuh में बृज मंडल यात्रा निकालने पर बवाल;दो गुटों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी

हरियाणा के Nuh में बृज मंडल यात्रा निकालने पर बवाल;दो गुटों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी

हरियाणा। हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ है। यहां तक कथित तौर पर गोलियां भी चलने की बात भी कही जा रही है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है।

rajeshswari

ब्रज मंडल यात्रा पर नूंह में पथराव हुआ
पथराव के बाद दो गुटों में झड़प हुई
मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

हिंदू पक्ष निकाल रहा था ब्रज मंडल यात्रा
जानकारी मिल रही है कि हरियाणा के नूंह में हिंदू समुदाय के लोग ब्रज मंडल यात्रा निकाल रहे थे। शिव मंदिर के पास जब यात्रा पहुंची तो उसी दौरान ये बवाल शुरू हुआ। कुछ असामाजिक तत्वों ने यात्रा पर कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया,जिससे हिंदू पक्ष के लोग भड़क गए।

यात्रा पर पथराव से भड़के भक्त
पथराव के बाद यात्रा निकाल रहे लोगों ने भी कथित तौर पर असामाजिक तत्वों को जवाब दिया। काफी देर तक सड़क पर दोनों तरफ से पत्थर चलते रहे और कथित तौर पर फायरिंग की बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि पथराव में कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

इलाके में भारी तनाव
अभी भी हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। फिलहाल हालात को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची हुई है। जिले के बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़े   कुएं में गिरा बकरी का बच्चा,बचाने के लिए उतरे 2 युवकों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *