चार दिन पूर्व घर से लापता महिला का खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

चार दिन पूर्व घर से लापता महिला का खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत में गुरुवार की सुबह अरहर के खेत में एक महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के गुरीहवाँ टोला निवासी उर्मिला देवी (45) पत्नी रामविलास चेरो लंबे समय से अपने मायके में ही रहती थी। इस बीच चार दिनों पूर्व वह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर वालों ने महिला की काफी खोजबीन किया, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। इस बीच उर्मिला के घर से कुछ दूर स्थित अरहर के खेत से बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई। गांव वालों और परिजनों ने मौके पर पहुंचे तो खेत में उक्त महिला का शव पहुंचा था। महिला की साडी खुली हुई थी।

rajeshswari

जबकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट और जानवरों के नोचे जाने के निशान भी मिले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेज दिया। हालांकि उक्त महिला का शव कुछ दिनों पूर्व का बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

इसे भी पढ़े   भाजपा विधायक के घर पर चोरों ने जताई धमक,दिनदहाड़़े उड़ाई दो मजदूरों की बाइक,बाइकों की तलाश में जुटी पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *