दीपों की रोशनी से जगमगाया मां अन्नपूर्णा का गर्भगृह, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
वाराणसी (जनवार्ता)। काशी में देव दीपावली की दिव्य परंपरा की झलक सोमवार की शाम मां अन्नपूर्णा मंदिर में देखने को मिली। इसमें मां के गर्भगृह में दीप प्रज्ज्वलित कर भक्तों ने विधिवत नमन किया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा से प्रार्थना की कि काशी में कभी अन्न का अभाव न हो। हर घर में अन्न के भंडार भरे रहें और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से दुख-संताप दूर हों। मां के चरणों में दीप अर्पित कर भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदीप श्रीवास्तव, पप्पू , शुभम सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।


