काशी में गौदेवदीपावली मनाकर दिया गौरक्षा का संदेश, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

काशी में गौदेवदीपावली मनाकर दिया गौरक्षा का संदेश, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में शंकराचार्य घाट पर देवदीपावली को गौदेवदीपावली के रूप में मनाया गया। जिसमें विद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद के सान्निध्य में संतों, भक्तों और वैदिक विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गौरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आदेश पर देवदीपावली गौमाता को समर्पित की गई।

rajeshswari

इसमें रंगोली और दीपों के माध्यम से बछड़े को दुग्धपान कराती गौमाता की आकृति बनाई गई। इस आयोजन के माध्यम से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को राष्ट्रमाता और राज्यमाता घोषित करने की मांग उठाई गई। शंकराचार्य के संदेश का उल्लेख करते हुए मीडिया प्रभारी ने बताया कि सनातन परंपरा में पहली रोटी गौमाता को समर्पित की जाती है, जो उनके महत्व को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में साध्वी पूर्णांबा दीदी, रमेश उपाध्याय, हजारी कीर्ति शुक्ला, सुनील शुक्ला, केके द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा और दीपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में संत, वैदिक विद्यार्थी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर में सड़क हादसा: अधेड बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *