देव दीपावली पर अस्सी घाट से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देव दीपावली पर अस्सी घाट से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रद्धालुओं को किया जागरूक

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली के अवसर पर अस्सी घाट पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम वाराणसी के सहयोग से आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत उमंग सुनहरा कल सेवा समिति ने यह अभियान आयोजित किया। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को धार्मिक आस्था के साथ गंगा एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

rajeshswari

अभियान के दौरान आकर्षक स्वच्छता मैस्कॉट के माध्यम से लोगों को गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने तथा उनका उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही खंडित मूर्तियों और पूजन सामग्री के उचित संग्रहण एवं निस्तारण की जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पूजन सामग्री और अन्य अपशिष्ट गंगा नदी में प्रवाहित न करें।

कार्यक्रम में ‘रिफिल, रीयूज, रिपीट’ के संदेश के माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और दैनिक जीवन में पुनः उपयोग किए जा सकने वाले उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान घाट पर बनाया गया आकर्षक सेल्फी पॉइंट और स्वच्छता मैस्कॉट श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। इनके माध्यम से ‘स्वच्छ घाट, स्वच्छ गंगा, स्वच्छ काशी’ का संदेश प्रसारित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देना, गंगा और घाटों को स्वच्छ बनाए रखना तथा पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। नगर निगम वाराणसी और आईटीसी मिशन सुनहरा कल की इस पहल के जरिए देव दीपावली को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया गया।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *