उत्तराखंड में कहर बरपा रहा डेंगू,मरीजों की संख्या पहुंची 3 हजार के पार

उत्तराखंड में कहर बरपा रहा डेंगू,मरीजों की संख्या पहुंची 3 हजार के पार

उत्तराखंड। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों ने उत्तराखंड में आतंक मचा रखा है। राजधानी देहरादून में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड में डेंगू पीड़ितों की संख्या 3 हजार को पार कर गई है। शुक्रवार को 59 नए मामले डेंगू के दर्ज किए गए। नए मामलों के बाद उत्तराखंड में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हजार 46 हो गई। अकेले देहरादून में एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पौड़ी जिले में 736 डेंगू पीड़ितों की संख्या सामने आई।

rajeshswari

साल 2019 के बाद उत्तराखंड में सबसे ज्यादा केस
पौड़ी के बाद हरिद्वार है। हरिद्वार में डेंगू मरीजों की संख्या 500 है। नैनीताल में 489 डेंगू के मामले सामने आए। उधमसिंहनगर में 98 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण पर स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायद के बावजूद डेंगू का मच्छर जानलेवा साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकडों में डेंगू से मरने वाले लोगों की संख्या 16 है। राजधानी देहरादून में 13 और नैनीताल में तीन मौत दर्ज की गई है। बता दें कि,इस साल 2019 के बाद डेंगू से पीड़ित मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। 2019 में डेंगू के मामले एक हजार से ज्यादा दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग की रणनीति पर पानी फेर रहा डेंगू
स्वास्थ्य विभाग डेंगू के प्रकोप का सामना करने के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है। डेंगू से बचाव और रोकथाम में लोगों का सहयोग मांगने के साथ सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है। जगह-जगह अभियान चलाकर फॉगिंग और लार्वानाशक का छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि 15-20 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव से राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार को हल्के में न लें। अस्वस्थ महसूस होने पर डॉक्टरों की सलाह लें और उसका पालन करें।

इसे भी पढ़े   प्राइमरी स्कूल मंडुवाडीह में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी अनोखी प्रस्तुति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *