छह कुंतल 20 किलो ग्राम बरामद अवैध पटाखा,एक आरोपी को धर-दबोचा

छह कुंतल 20 किलो ग्राम बरामद अवैध पटाखा,एक आरोपी को धर-दबोचा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार की देर शाम नवीन खोआ मंडी लोहार पट्टी के पीछे स्थित गोदाम से छह कुंतल 20 किलो ग्राम अवैध पटाखा बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को धर- दबोचा। मंगलावार को एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार मिली सफलता का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने गोदाम से छह कुंतल 20 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार गुप्ता निवासी जमालपुर वार्ड नंबर 25 कस्बा मुहम्मदाबाद बताया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मौसम का डबल अटैक—कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, तो कहीं लू से हाल बेहाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *